Friday, April 24, 2009

Suicide

For a moment, consider why
after all, should you not die

What joy do you get pretending
that this ennui perpetual, unending
is what happiness is meant to be
and everything else was baloney

The concepts of truth and beauty
meaning, larger purpose and duty
to do something that transcends
self-serving, petty little ends
were all nice-sounding sentences
and that life, in fact, is lived in pretenses
that, in reality, it is a series of compromises
done up well, served in all shapes and sizes

I think its time, you dare
and end this sordid affair
It doesn't take a lot
use a gun, knife, or knot

Let death not be dull
like life was...one eternal lull!

Labels:

Monday, April 06, 2009

युवक की उत्पत्ति

एक तितली
बेफिक्र, स्वच्छंद और सरल
हवा के संग बहती हुई
खिड़की से कमरे के
भीतर घुस आई
और गोल गोल घेरे में
आंखों के सामने
बालक के
मानो जिग्यासा से
मंडराने लगी

बालक के मन में
एक नवीन अनुभूति ने जन्म लिया
अपरिचित किंतु शक्तिशाली
सौंदर्य को शाशित
निरीह को अधीन
और अपनी प्रभुता स्थापित करने की
आत्म्कामिका की अनुभूति ने जन्म लिया

बालक ने लपक कर
धर लिया तितली को
और रंग बिरंगे उसके
पंखो को
दबा लिया उँगलियों से
आंखों में उसकी
डर और विवेश्ता
देख कर
उन्माद उसका बढ़ता ही गया

उत्तेजना की चरम सीमा पर
पहुँच कर
झटके में तितली के
पंखों को पृथक किया
उसके शरीर से
और कुछ क्षणों तक देखता रहा तड़पते हुए
कुछ ही देर पहले के
सजीव और सुंदर तितली को
मरते और मुरझाते

बालक निरर्थक
और शुन्य निगाहों
से अपने कृत्य को
अपने पुरुषत्व को
देर तक निहारता रहा
तितली मर चुकी थी
और हो चुकी थी
युवक की उत्पत्ति
बालक के मन में

Labels: ,

Thursday, April 02, 2009

सफर (by cuckoo, she should sing more)

घर जाते हुए रस्ते में देखा
एक सूखा पीपल के पत्ता यूँ पड़ा था जड़ के पास
शायद बिछुड़ने के ग़म में रुका था कुछ देर

एक गीले हवा का झोंका आया
पत्ते को उसने जैसे गहरी सोच से जगाया


वो ज़मीन उसने छोरी जिससे लिप्त था इतनी देर से
और उड़ा अम्बर की और, कभी गिरता, कभी टकराता बढ़ता गया,

चल तो रहा था मेरे साथ ही
कभी मेरे पाँव से टकराता , तो कभी कुछ सोच के दूर हो जाता,
नजाने कहाँ जाके रुकना था उसको
पर जब तलक मेरे साथ चला, मेरा सफर तन्हा नही कटा

p.s. cuckoo dwells at : www.whileiambeing.blogspot.com

Labels:

व्यक्तिगत दिन

आज का दिन व्यक्तिगत बीता
ना हजामत की, न घंटे भर कसरत किया
काम पर कुरते में गया, कमरे के बाहर
चपरासी को कनखियों से देख कर
उसके अस्तित्व से अभिज हुआ ।

आज व्यापारिक समाचार को भूल कर
बेफिक्र पढ़े मनोरंजक क्षेत्रीय ख़बर
ऑफिस के मशीन की बासी काफ़ी पीने के बजाय
बाहर निकल कर ठेले वाले की ताज़ा चाय
और गरमा गर्म पकोरियाँ का मजा लिया ।

घर के रास्ते में जब कुछ भिखमंगे मिले
विवेचना बिना मैंने उन्हें पैसे दिए
आज न बुद्धीजीवी था ना ही न्यायाधीश था
आज आम सामान्य उभयनिष्ठ रहा
आज सामाजिक नहीं, मेरा दिन व्यक्तिगत बीता ।

Labels:

Monday, February 02, 2009

प्रार्थना

हे इश्वर,
प्रश्न मेरे मन से हर ले, चित्त को शांत इतना कर दे
मिथ्या अपने विवेक के वश में, व्यर्थ तेरी माया समझने की हवश में
न विचलित यूँ ही भटकता रहूँ।

चतुराई में अपने न करू खोखली विवेचनाएँ,
न अहम् के चश्मे से ताकू तेरी रचनाएँ
बुद्धि यदि बनती है बाधा प्रभु, बुद्धि मुझसे छीन ले ।

Labels:

Sunday, August 27, 2006

Life

It corrodes, It rusts
Not the nicotine, the smouldering tip
smoking like the wintry cold
the wicked red eyes sneering into yours
as it gnarls the white, churning it slowly and steadily
into powdery, spineless black
and then as you rear your head
crushes your soul one final time
under the shining suede sole


EDITED : In face of some confusion, yes I have written the above piece, the italics notwithstanding.

Labels: ,

Monday, January 10, 2005

Perverse Verse

I have not
one profound thought
or a point of view
to share with you
so what do I do?

I give up prose
and try and compose
a neat little verse
short, simple and terse


This I create
though nothing great
a silly little doggerel
ordinary and unspecial

so what was the aim
in heaven's name?
that things mundane
apparently inane
appear much worse
when put in verse.

(I can hear the strange gurgling sound the reader is emitting. I can visualize his blood curdling with horror, his eyes seething with rage. I can also imagine Messrs. Keats, Yeats, Milton and Shelley jumping around in their dark, dank, fungi-infested graves. But then when I mentioned in my last post that I am a pompous fart, I forgot to add that I am a sadist too.)



Labels:

Creative Commons License
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-Share Alike 3.0 Unported License.